Get App

टीसीएस ने किया कर्मचारियों को खुश

टीसीएस की चौथी तिमाही के नतीजों ने भले ही निराश किया हो। लेकिन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खुश कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2015 पर 7:49 AM
टीसीएस ने किया कर्मचारियों को खुश

टीसीएस की चौथी तिमाही के नतीजों ने भले ही निराश किया हो। लेकिन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खुश कर दिया है। टीसीएस ने अपनी लिस्टिंग के 10 साल पूरे होने के मौके बोनस देने का ऐलान किया है।

टीसीएस एक साल की सर्विस पर एक हफ्ते की सैलरी बोनस के तौर पर देगी। टीसीएस बोनस पर 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी। इससे 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 1 लाख रुपये महीना है और उसने 10 साल की सर्विस पूरी कर ली हो तो उसे 2.5 लाख रुपये मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें