Get App

टीसीएसः मुनाफा 4.5% घटा, आय 2.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 15.2 फीसदी घटकर 5057 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2014 पर 5:52 PM
टीसीएसः मुनाफा 4.5% घटा, आय 2.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विस) का मुनाफा 4.5 फीसदी घटकर 5057 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 5296.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 22,111 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीसीएस की आय 21,551 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस का डॉलर राजस्व 5.5 फीसदी बढ़कर 369.4 करोड़ डॉलर हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीसीएस का डॉलर राजस्व 350.3 करोड़ डॉलर रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस का एबिट मार्जिन 26.3 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीसीएस का एबिट मार्जिन 29.15 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस को 490 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ हुआ है। वहीं इस दौरान टीसीएस को 239.7 करोड़ रुपये का फॉरैक्स मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस की वॉल्यूम ग्रोथ 5.7 फीसदी रही है।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस ने 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा के 5 क्लाइंट जोड़े हैं। वहीं पहली तिमाही में टीसीएस का यूटिलाइजेशन रेट 85.3 फीसदी रहा है जिसमें ट्रेनी शामिल नहीं हैं।

टीसीएस ने निवेशकों और शेयरधारकों को 45 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें