Get App

डीएलएफ के मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 109 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2014 पर 7:53 AM
डीएलएफ के मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 109 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 100 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 2.9 फीसदी बढ़कर 2013.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 1956 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा 595 करोड़ रुपये से बढ़कर 796 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डीएलएफ का ऑपरेटिंग मार्जिन 30.4 फीसदी से बढ़कर 39.5 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें