Get App

नहीं हुई नेस्ले की मुसीबतें खत्म, अब पास्ता भी अनसेफ

मैगी पर मुसीबत से अभी छुटकारा हुआ ही था कि नेस्ले के पास्ता पर भी अब सवाल खड़़े हो गए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2015 पर 2:10 PM
नहीं हुई नेस्ले की मुसीबतें खत्म, अब पास्ता भी अनसेफ

नेस्ले की मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मैगी पर आई मुसीबत से अभी छुटकारा पाया ही था कि नेस्ले के पास्ता पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं। यूपी के मऊ फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक नेस्ले के पास्ता में भी लेड की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली है। लेड की तय मात्रा 2.5 पीपीएम है, जो कि नेस्ले के इस पास्ता में 6 पीपीएम पाई गई है। नेस्ले इंडिया को लेटर लिखकर इस मामले की जानकारी दी गई है और कंपनी से एक महीने में जवाब मांगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें