Get App

नोकिया के प्लांट बेचने की योजना को झटका

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी से प्लांट बेचने की इजाजत देने के लिए 3500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी मांगी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2015 पर 4:30 PM
नोकिया के प्लांट बेचने की योजना को झटका

नोकिया के प्लांट बेचने की योजना को झटका लगा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी से प्लांट बेचने की इजाजत देने के लिए 3500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी मांगी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि नोकिया पर करीब 10000 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड मुमकिन है। ऐसे में कंपनी को पहले 3500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी होगी।

हालांकि नोकिया ने कोर्ट से कहा है कि वो चेन्नई यूनिट बेचकर ही रकम दे सकते हैं। इस दलील के बाद हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नोकिया के चेन्नई प्लांट की नीलामी के बारे में सोचने के लिए कहा है। कोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को 23 अप्रैल तक का समय दिया है ताकि आईटी डिपार्टमेंट खरीदार के साथ नोकिया के एमओयू की समीक्षा कर सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें