Get App

परसिस्टेंट सिस्टम्सः मुनाफे, आय में मामूली बढ़त

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स का मुनाफा मामूली बढ़कर 76 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2015 पर 8:48 AM
परसिस्टेंट सिस्टम्सः मुनाफे, आय में मामूली बढ़त

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स का मुनाफा मामूली बढ़कर 76 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स का मुनाफा 74.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स की आय भी मामूली बढ़कर 497.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स की आय 494.6 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स की डॉलर आय 7.95 करोड़ डॉलर से मामूली बढ़कर 8 करोड़ डॉलर रही।

तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स का एबिटडा 99.53 करोड़ रुपये से बढ़कर 100.5 करोड़ रुपये रहा। चौथी तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम्स का एबिटडा मार्जिन 20 फीसदी से बढ़कर 20.2 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें