Get App

पीसी ज्वेलर के मुनाफे में 18.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर का मुनाफा 18.5 फीसदी बढ़कर 82.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2015 पर 1:17 PM
पीसी ज्वेलर के मुनाफे में 18.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर का मुनाफा 18.5 फीसदी बढ़कर 82.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर का मुनाफा 69.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर की आय 14.2 फीसदी बढ़कर 1,510.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर की आय 1,323 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पीसी ज्वेलर का एबिटडा 147 करोड़ रुपये से बढ़कर 161 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर का एबिटडा मार्जिन 11.1 फीसदी से घटकर 10.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें