Get App

पीसीसीडब्ल्यू ज्वाइन करेंगे बी जी श्रीनिवास

इंफोसिस के प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर से इस्तीफा देने वाले बी जी श्रीनिवास ने नई नौकरी तलाश ली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2014 पर 7:05 AM
पीसीसीडब्ल्यू ज्वाइन करेंगे बी जी श्रीनिवास

इंफोसिस के प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर से इस्तीफा देने वाले बी जी श्रीनिवास ने नई नौकरी तलाश ली है। उन्होंने हांगकांग की एक कंपनी पीसीसीडब्ल्यू में एमडी और सीईओ के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने का फैसला किया है। पीसीसीडब्ल्यू हांगकांग की आउटसोर्सिंग कंपनी है। बी जी श्रीनिवास 14 जुलाई से इस कंपनी में काम संभालेंगे।

वहीं, गुरुवार को इंफोसिस के शेयरों में 7 फीसदी की तेज गिरावट दिखी। दरअसल इंफोसिस के टॉप मैनेजमेंट में विदाई के चलते निवेशकों के सेंटिमेंट बिगड़े। बुधवार को इंफोसिस के प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर बी जी श्रीनिवास ने इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा 10 जून से लागू होगा। नारायण मूर्ति के दोबारा इंफोसिस में लौटने के बाद बी जी श्रीनिवास इस्तीफा देने वाले कंपनी के 10वें एक्जिक्यूटिव हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें