Get App

ब्लैकबेरी बंद होने की बजी घंटी

वोडाफोन ने अपने एंटरप्राइज क्लाइंट को अलर्ट किया है कि 31 अगस्त के बाद ब्लैकबेरी की सर्विस बंद हो सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2010 पर 12:21 PM
ब्लैकबेरी बंद होने की बजी घंटी

28 अगस्त 2010


सीएनबीसी आवाज़


क्या ब्लैकबेरी सर्विस के बंद होने का अलार्म बज चुका है। मोबाइल ऑपरेटर वोडाफोन की एडवाइजरी से यही लगता है।


वोडाफोन ने अपने एंटरप्राइज क्लाइंट को अलर्ट किया है कि 31 अगस्त के बाद ब्लैकबेरी की सर्विस बंद हो सकती है। लेकिन साथ ही वोडाफोन ने एक वैकल्पिक इंतजाम भी किया है।


वोडाफोन ने कहा है कि अगर सर्विस बंद होती है तो क्लाइंट एंटरप्राइज मेल को ब्लैकबेरी की साइट पर जाकर पढ़ सकते हैं। लेकिन ये रियल टाइम से कुछ देर से मिलेगा और साथ ही इसमें एड्रेस और कॉन्टैक्ट जैसे कुछ डाटा नहीं मिल सकेंगे।

 
वोडाफोन के मुताबिक इसका इन्क्रिप्शन इतना मजबूत नहीं होगा जितना ब्लैकबेरी एंटरप्राइज सर्विस का है। ब्लैकबेरी सर्विस बंद करने की नौबत इसीलिए आई है क्योंकि अबतक ब्लैकबेरी ने सरकार को कोई हल नहीं दिया है जिससे ये विवाद खत्म हो सके और सरकार सुरक्षा से कोई कोताही करने को तैयार नहीं है।


ब्लैकबेरी सर्विस को लेकर सरकार की चिंता ये है कि उससे निकले ई मेल को जरूरत पड़ने पर भी कोई सुरक्षा एजेंसी पढ़ नहीं सकती क्योंकि उसका इन्क्रिप्शन काफी एडवांस है। सर्वर भी भारत में नहीं है।


सरकार को डर है कि आतंकवादी इस एडवांस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं इसीलिए वो ब्लैकबेरी से निकले ईमेल को पढ़ने का कोड रिम से मांग रही है। लेकिन रिम की तरफ से अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं आया है।


ऐसे में कोई सॉल्यूशन नहीं मिलने पर भी ब्लैकबेरी को सर्विस जारी रहती है या उसे और मोहलत मिलती है - ये फैसला गृह मंत्रालय करेगा।


वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें