Get App

भारत फोर्ज के मुनाफे में 80.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 80.5 फीसदी बढ़कर 174 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2014 पर 12:21 PM
भारत फोर्ज के मुनाफे में 80.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 80.5 फीसदी बढ़कर 174 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 96.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 34.6 फीसदी बढ़कर 1138 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 845.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा 222.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 325 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का ऑपरेटिंग मार्जिन 26.4 फीसदी से बढ़कर 28.5 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें