भारत में जल्द ही एप्पल के स्टोर खुल सकते हैं। एप्पल ने इसके लिए डीआईपीपी से मंजूरी मांगी है। डीआईपीपी सचिव अमिताभ कांत के मुताबिक उन्हें कंपनी का प्रस्ताव मिल गया है और डिपार्टमेंट उस पर गौर कर रहा है।

इसके अलावा एप्पल ने भारत में ऑनलाइन पोर्टल बनाने की भी इजाजत मांगी है। फिलहाल एप्पल के प्रोडक्ट अलग-अलग वेबसाइट्स के साथ फ्रैंचाइजी के जरिए बेचे जा रहे हैं।
दरअसल, पुराने नियमों के तहत अगर कोई कंपनी सिंगल ब्रांड रिटेल में 51 फीसदी से ज्यादा निवेश करे तो उसे 30 फीसदी स्थानीय खरीद करनी होती थी। साथ ही सिंगल ब्रांड रिटेलर्स को ई-पोर्टल खोलने की इजाजत भी नहीं दी गई थी। हालांकि सरकार ने नवंबर में इन नियमों में बदलाव करके उन्हें आसान बना दिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।