वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 56.5 फीसदी बढ़कर 1193 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 762.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 56.5 फीसदी बढ़कर 1193 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 762.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 17.5 फीसदी बढ़कर 13425 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 11428 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 58.5 फीसदी बढ़कर 2189 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 1387 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मार्जिन 16.3 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मार्जिन 12.1 फीसदी रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की अन्य आय 27.7 फीसदी घटकर 172 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की अन्य आय 238 करोड़ रुपये रही थी।
मारुति सुजुकी का कहना है कि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 13.8 फीसदी बढ़कर 3 लाख यूनिट से 3.4 लाख यूनिट हो गई है। ऊंचे वॉल्यूम और लागत कम होने से कंपनी के नतीजों पर सकारात्मक असर देखा गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।