Get App

मैरिको के मुनाफे में 24% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 110 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2015 पर 2:16 PM
मैरिको के मुनाफे में 24% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 110 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 88.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मैरिको की आय 14.4 फीसदी बढ़कर 1226 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मैरिको की आय 1072 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में मैरिको का एबिटडा 154 करोड़ रुपये से बढ़कर 171 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में मैरिको का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.4 फीसदी से घटकर 14 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें