Get App

यूको बैंकः मुनाफा 74%, ब्याज आय 12% घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 74 फीसदी घटकर 103.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2014 पर 5:33 PM
यूको बैंकः मुनाफा 74%, ब्याज आय 12% घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 74 फीसदी घटकर 103.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक का 400.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 12 फीसदी घटकर 1383 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 1570 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.20 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछली तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.31 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक का नेट एनपीए 3.15 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछली तिमाही में यूको बैंक का नेट एनपीए 2.33 फीसदी रहा था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 12.30 फीसदी से घटकर 12.24 फीसदी हो गया है।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूको बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 935.3 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इससे पिछली तिमाही में यूको बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 517 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें