Get App

यूनियन बैंक के मुनाफे में 78.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 78.4 फीसदी बढ़कर 371.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2014 पर 12:23 PM
यूनियन बैंक के मुनाफे में 78.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 78.4 फीसदी बढ़कर 371.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक का मुनाफा 208.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक की ब्याज आय 6.6 फीसदी बढ़कर 2084 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक की ब्याज आय 1954 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यूनियन बैंक का नेट एनपीए 2.46 फीसदी से बढ़कर 2.71 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.27 फीसदी से बढ़कर 4.69 फीसदी रहा।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक ने 393 करोड़ रुपये के मुकाबले 785.4 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक की अन्य आय 611.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 811.3 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें