Get App

यूनियन बैंकः मुनाफा 23.3% घटा, एसेट क्वालिटी सुधरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 23.3 फीसदी घटकर 444 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2015 पर 12:36 PM
यूनियन बैंकः मुनाफा 23.3% घटा, एसेट क्वालिटी सुधरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 23.3 फीसदी घटकर 444 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 579 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 3.4 फीसदी बढ़कर 2121 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2052 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 5.08 फीसदी से घटकर 4.96 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 2.95 फीसदी से घटकर 2.71 फीसदी रहा।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 12596 करोड़ रुपये से बढ़कर 13031 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में नेट एनपीए 7118 करोड़ रुपये से घटकर 6919 करोड़ रुपये रहा।

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अन्य आय 774.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1143 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 852 करोड़ रुपये से बढ़कर 1010 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 920.5 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 179.6 करोड़ रुपये के टैक्स राइट-बैक के मुकाबले 198.6 करोड़ रुपये का टैक्स खर्च रहा। 31 मार्च 2015 तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रोविजन कवरेस रेश्यो 59.23 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें