Get App

रिलायंस इंफ्रा के मुनाफे में 2.3% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 2.3 फीसदी बढ़कर 462.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2016 पर 4:44 PM
रिलायंस इंफ्रा के मुनाफे में 2.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 2.3 फीसदी बढ़कर 462.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 452.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 10 फीसदी घटकर 3932.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 4371.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का एबिटडा 778.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 830.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 17.8 फीसदी से बढ़कर 21.1 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें