Get App

रिलायंस इंफ्राः मुनाफा मामूली बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 1 फीसदी बढ़कर 431.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2014 पर 5:17 PM
रिलायंस इंफ्राः मुनाफा मामूली बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 1 फीसदी बढ़कर 431.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 426.6 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 18.5 फीसदी घटकर 4058 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 4977 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का एबिटडा 764 करोड़ रुपये से घटकर 725 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.3 फीसदी से बढ़कर 17.9 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें