Get App

रिलायंस जियो का सीएजी के आरोपों से इनकार

रिलायंस जियो ने सीएजी के इन आरोपों से इनकार किया है कि उसे दूरसंचार विभाग से कोई फायदा मिला है ।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2015 पर 1:20 PM
रिलायंस जियो का सीएजी के आरोपों से इनकार

रिलायंस जियो ने सीएजी यानि कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल के इन आरोपों से इनकार किया है कि उसे दूरसंचार विभाग से कोई फायदा मिला है। कंपनी का कहना है कि उसने दूरसंचार विभाग और अन्य रेगुलेटरी अथॉरिटीज के नियमों का पालन किया है और कंपनी ने पारदर्शी बोली प्रक्रिया के जरिये बाजार कीमत पर स्पेक्ट्रम हासिल किया है।

रिलायंस जियो के मुताबिक बोली की शर्तें सभी बोली लगाने वालों के लिए समान थीं। इसके साथ ही बीडब्ल्यूए स्पेक्ट्रम के जरिये सेवा के लाइसेंस की शर्तें भी सभी के लिए समान थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें