Get App

विज्ञापन देने में पतंजलि तीसरे नंबर पर

योग गुरू बाबा रामदेव ने अपने ब्रांड पतंजलि को नंबर वन ब्रांड बनाने की ठान ली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2015 पर 4:32 PM
विज्ञापन देने में पतंजलि तीसरे नंबर पर

योग गुरू बाबा रामदेव ने अपने ब्रांड पतंजलि को नंबर वन ब्रांड बनाने की ठान ली है। इसके लिए वो टीवी पर जोरदार विज्ञापन दे रहे हैं। पिछले हफ्ते विज्ञापन देने के मामले में पतंजलि ब्रांड, कैडबरी और फेयर एंड लवली के बाद तीसरे नंबर पर रहा है।

बीएआरसी यानि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल के मुताबिक 21 नवंबर से 27 नवंबर के बीच पतंजलि के विज्ञापन करीब 13,000 बार टेलीकास्ट हुए। यही नहीं, सूत्रों की मानें तो बाबा रामदेव के 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ब्रांड ने विज्ञापन और प्रमोशन के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट भी रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें