Get App

श्रीलंका, बांग्लादेश का कारोबार बेच सकता है एयरटेल

ऑपरेशन को कंसोलिडेट करने, अनप्रोडक्टिव एसेट्स को बेचने और कर्ज को कम करने के लिए कंपनी ये कदम उठा रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2015 पर 11:30 AM
श्रीलंका, बांग्लादेश का कारोबार बेच सकता है एयरटेल

भारती एयरटेल श्रीलंका और बांग्लादेश के बाजारों से बाहर निकलने की तैयारी में है। इन दोनों देशों में कंपनी टेलीकॉम सर्विस मुहैया कराती है। ऑपरेशन को कंसोलिडेट करने, अनप्रोडक्टिव एसेट्स को बेचने और कर्ज को कम करने के लिए कंपनी ये कदम उठा रही है। इसके लिए कंपनी ने दो बैंकर्स को नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक एतिसलात और ऑरेंज ने भारती एयरटेल के टेलीकॉम सर्विस को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है जबकि एटीसी टावर बिजनेस खरीदने की रेस में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें