Get App

सिंडीकेट बैंक का मुनाफा 33% घटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का मुनाफा 33 फीसदी घटकर 315.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2014 पर 2:06 PM
सिंडीकेट बैंक का मुनाफा 33% घटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का मुनाफा 33 फीसदी घटकर 315.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का मुनाफा 470 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक की ब्याज आय मामूली बढ़कर 1422.5 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक की ब्याज आय 1411 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.43 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिंडीकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.97 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का नेट एनपीए 2.20 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिंडीकेट बैंक का नेट एनपीए 1,88 फीसदी रहा था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक की प्रोविजनिंग 537.8 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिंडीकेट बैंक की प्रोविजनिंग 468 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 10.42 फीसदी हो गया है। इससे पिछली तिमाही में सिंडीकेट बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 10.80 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक की अन्य आय 437 करोड़ रुपये हो गई है जबकि वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक की अन्य आय 276.4 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें