Get App

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को दी मोहलत

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को जमानत की राशि भरने के लिए और 3 महीने की मोहलत दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2015 पर 8:39 AM
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को दी मोहलत

सहारा इंडिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को जमानत की राशि भरने के लिए और 3 महीने की मोहलत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सहारा इस मामले में गंभीरता से प्रयास कर रहा है। कोर्ट ने सहारा को 10 और प्रॉपर्टीज बेचने की इजाजत दे दी है। 

सहारा को हांग कांग की कंपनी नुओम 97.5 करोड़ डॉलर का कर्ज देने के लिए तैयार हो गया है। जिससे बैंक ऑफ चायना के 85 करोड़ डॉलर के लोन को चुकाया जाएगा और बचे हुए 12.5 करोड़ डॉलर का उपयोग जमानत की राशि जमा करने के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें