Get App

सेंट्रल बैंक का मुनाफा 8.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 8.7 गुना बढ़कर 191.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2014 पर 2:37 PM
सेंट्रल बैंक का मुनाफा 8.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 8.7 गुना बढ़कर 191.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 21.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 18.5 फीसदी बढ़कर 1,822 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 1,538 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्रॉस एनपीए 6.27 फीसदी से घटकर 6.15 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेट एनपीए 3.75 फीसदी से घटकर 3.62 फीसदी रहे।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 542.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 644.8 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 983.3 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बेसल-3) 9.87 फीसदी से घटकर 9.62 फीसदी रहा। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.68 फीसदी से बढ़कर 2.87 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें