सुबह 11:35 बजे
सुबह 11:35 बजे
ईसीबी के फैसले और मजबूत ग्लोबल संकेत के दम पर बाजार में शानदार तेजी जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी आज पहली बार 8850 के पार जाने में कामयाब हुआ है, तो सेंसेक्स 29400 के ऊपर का स्तर छूने में कामयाब हुआ।
हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अब बिकवाली हावी हो गई है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी के आसपास गिरावट आई है। वहीं आईटी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों पर भी दबाव नजर आ रहा है। हालांकि ऑटो और कैपिटल गुड्स शेयरों में जोश नजर आ रहा है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 190 अंक यानि 0.6 फीसदी की उछाल के साथ 29196 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 46 अंक यानि 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 8808 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान भारती एयरटेल, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज शेयरों में 3.7-1.9 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि पीएनबी, गेल, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीएचईएल, ल्यूपिन, इंफोसिस, टीसीएस और कोल इंडिया जैसे दिग्गज शेयरों में 2.25-0.5 फीसदी की कमजोरी आई है।
मिडकैप शेयरों में इप्का लैब्स, पीएमसी फिनकॉर्प, मुथूट फाइनेंस, तिलक फाइनेंस और इंडिया सीमेंट सबसे ज्यादा 8.3-3.4 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में आधुनिक इंडस्ट्रीज, एचसीएल इंफो, जुआरी एग्रो, पीएफएल इंफोटेक और रेन इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा 13.9-5.25 फीसदी तक टूटे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।