Get App

स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का मुनाफा 72% गिरा, आय बढ़ी

तीसरी तिमाही मेंस्टेट बैंक ऑफ मैसूर का मुनाफा 72 फीसदी गिर कर 26.9 करोड. रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2016 पर 1:58 PM
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का मुनाफा 72% गिरा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही मेंस्टेट बैंक ऑफ मैसूर का मुनाफा 72 फीसदी गिर कर 26.9 करोड. रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का मुनाफा 96.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर की ब्याज आय 2.83 फीसदी बढ़कर 507 करोड रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर की ब्याज आय 493 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का ग्रॉस एनपीए 4.19 फीसदी से घटकर 5.48 फीसदी रहा है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का नेट एनपीए 2.22 फीसदी से बढ़कर 3.12 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर की प्रॉविजनिंग 116.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 253.9 करोड़ रुपये रही है। वहीं वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर ने 136 करोड़ रुपये की प्रॉविजनिंग की थी।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 11.29 फीसदी के मुकाबले 12.36 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें