Get App

स्नैपडील: सिर्फ 2 घंटे में पाएं डिलिवरी

स्नैपडील ने देश के 15 बड़े शहरों में 40 फुलफिलमेंट सेंटर बनाए है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2014 पर 7:05 AM
स्नैपडील: सिर्फ 2 घंटे में पाएं डिलिवरी

कोई भी सामान ऑनलाइन ऑर्डर कीजिए और प्रोडक्ट सिर्फ 2 घंटे में आपके घर पर आ जाएगा। जी हां, भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बढ़ते कंपिटीशन को देखते हुए स्नैपडील ने इस जबरदस्त स्ट्रैटेजी को अपनाया है। स्नैपडील ने वादे पर खरा उतरने के लिए फिलहाल देश के 15 बड़े शहरों में 40 फुलफिलमेंट सेंटर बनाए है। कंपनी ने इस सेवा को स्नैपडील प्लस सर्विस का नाम दिया है। इससे स्नैपडील के 30000 सेलर्स को भी फायदा होगा। इस सर्विस के जरिए कंपनी की योजना 5000 से ज्यादा शहरों में अपने 2.5 करोड़ सदस्यों तक पहुंच बनाने की है। कंपनी का इरादा फ्लिपकार्ट और अमेजॉन को पीछे छोड़ने का है। ये दोनों ही वेबसाइट फिलहाल खरीदारी वाले दिन ही डिलीवरी की सर्विस देती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें