Get App

स्पाइसजेट मामले पर जांच के आदेश

विमानन मंत्रालय ने डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2014 पर 11:51 AM
स्पाइसजेट मामले पर जांच के आदेश

स्पाइसजेट के विमान की रनवे पर भैंस से हुई टक्कर पर विमानन मंत्रालय चौकन्ना हो गया है। कल विमानन मंत्रालय ने एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए और एएआई यानि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल परसों देर रात सूरत एयरपोर्ट पर टेकऑफ के समय विमान एक भैंस से टकरा गया था। हादसे से विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्पाइसजेट के मुताबिक इस विमान में 140 यात्री और 6 क्रू के सदस्य सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे के बाद स्पाइजेट ने अनिश्तितकाल के लिए सूरत से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें