Get App

स्पाइसजेटः फंडिंग के लिए लंबा हुआ इंतजार!

एविएशन मंत्रालय के मुताबिक रिवाइल प्लान के तहत स्पाइसजेट ने अभी तक निवेश की जानकारी नहीं दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2015 पर 3:59 PM
स्पाइसजेटः फंडिंग के लिए लंबा हुआ इंतजार!

अजय सिंह के स्पाइसजेट में निवेश में देरी हो सकती है। एविएशन मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक रिवाइल प्लान के तहत स्पाइसजेट ने अभी तक नए निवेश की जानकारी नहीं दी है।

रिवाइवल प्लान के तहत अजय सिंह को जनवरी के अंत में 100 करोड़ रुपये और 15 फरवरी तक 400 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त का निवेश करना था। लेकिन कंपनी के प्रोमोटर मारन परिवार की ओर से हिस्सा बेचने को अभी सीसीआई से मंजूरी नहीं मिल पाई है।

ऐसे में कंपनी एडवांस बुकिंग से मिली रकम से रोजमर्रा के खर्चे निपटा रही है। लीज पर विमान देने वाली कंपनियों ने डीजीसीए से स्पाइजेट के 11 एयरक्राफ्ट डी-रजिस्टर करने को कहा है। लेकिन अभी तक कोई प्लेन डी-रजिस्टर नहीं हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें