Get App

हिंडाल्कोः मुनाफा 67.4% घटा, आय 7.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 67.4 फीसदी घटकर 107 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2015 पर 1:55 PM
हिंडाल्कोः मुनाफा 67.4% घटा, आय 7.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन मुनाफा 67.4 फीसदी घटकर 107 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन हिंडाल्को का मुनाफा 328 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में हिंडाल्को की स्टैंडअलोन आय 7.2 फीसदी बढ़कर 8,575 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हिंडाल्को की स्टैंडअलोन आय 7,996 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग मुनाफा 748 करोड़ रुपये से बढ़कर 878 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग मार्जिन 9.4 फीसदी से बढ़कर 10.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें