Get App

हिंडाल्कोः मुनाफा 77.9% घटा, बिक्री 34.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 77.9 फीसदी घटकर 79 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2014 पर 1:51 PM
हिंडाल्कोः मुनाफा 77.9% घटा, बिक्री 34.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 77.9 फीसदी घटकर 79 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 357 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर तिमाही में हिंडाल्को को 431.2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को की बिक्री 34.4 फीसदी बढ़कर 8473 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को की बिक्री 6305 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हिंडाल्को का ऑपरेटिंग मुनाफा 539.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 897 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का ऑपरेटिंग मार्जिन 8.56 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हिंडाल्को के एल्युमिनियम कारोबार की आय 2343 करोड़ रुपये से बढ़कर 3316 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हिंडाल्को के कॉपर कारोबार की आय 3974 करोड़ रुपये से बढ़कर 5247 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें