Get App

हिंदुस्तान जिंकः मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 23.9 फीसदी घटकर 1811 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2016 पर 3:21 PM
हिंदुस्तान जिंकः मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 23.9 फीसदी घटकर 1811 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 2379 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की आय 11 फीसदी घटकर 3430.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की आय 3853 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का एबिटडा 2089 करोड़ रुपये से घटकर 1478 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का एबिटडा मार्जिन 54.2 फीसदी से घटकर 43.1 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें