Get App

होंडा ने हीरो के माइलेज को लेकर उठाए सवाल

जापान की कंपनी होंडा ने हीरो की स्प्लेंडर आईस्मार्ट के माइलेज को लेकर सवाल उठाए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2015 पर 8:29 AM
होंडा ने हीरो के माइलेज को लेकर उठाए सवाल

हीरो मोटो अपनी बाइक स्प्लेंडर आईस्मार्ट के माइलेज को लेकर विवादों में घिरने लगी है। जापान की कंपनी होंडा ने हीरो की स्प्लेंडर आईस्मार्ट के माइलेज को लेकर सवाल उठाए हैं।

होंडा ने कहा है कि हीरो का दावा सच्चाई से कोसो दूर है और कंपनी ग्राहकों को बहका रही है। होंडा के मुताबिक हीरो की 100 किलोमीटर से ज्यादा माइलेज का दावा गलत है। हालांकि हीरो का कहना है कि उसकी बाइक की माइलेज आईकैट से प्रमाणित है। उसके मुताबिक आइडियल स्टार्ट और स्टॉप सिस्टम के इस्तेमाल से माइलेज में फायदा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें