7th Pay Commission: DA एरियर के पेमेंट पर केंद्र सरकार ने खोले पत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका

केंद्रीय कर्मचारी डेढ़ साल के DA एरियर की मांग कर रहे हैं। जिस पर राज्य सरकार ने राज्य सभा में अपना जवाब दिया है

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी अपने बकाए DA को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी उम्मीद पर पानी फिर गया है। केंद्र सरकार ने DA एरियर देना है या नहीं, इस पर अपनी सफाई दे दी है।

दरअसल, राज्य सभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि डेढ़ साल की अवधि के लिए किसी तरह के बकाए पेमेंट करने का कोई विचार नहीं है। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक एरियर का पेमेंट नहीं मिलेगा।

सरकार के इस बयान से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। हालांकि यूनियन का मानना है कि वो इस मामले में सरकार से बातचीत करेंगे और इसका समाधान निकालेंगे। बता दें कि महामारी के चलते रोके गए DA से सरकार को 34402.32 करोड़ रुपए की बचत हुई है। इस दौरान महंगाई भत्ते की तीन किस्त रोकी गई थी। इसमें 1 जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 शामिल है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, ऐसे उठाएं फायदा

फिलहाल केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते/महंगाई राहत की किस्तें जारी कर दी हैं। इसमें तीन किस्तों का भुगतान किया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2021 से 28 फीसदी (17फीसदी +11 फीसदी) महंगाई भत्ता/महंगाई राहत दिया गया है।

सरकार ने दिया था यह तर्क


फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को पिछले साल कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के चलते रोका गया था। कोरोना के चलते सरकार के वित्तीय संसाधनों पर दबाव कम पड़े इसलिए इसे रोका गया था। महामारी की स्थिति में अलग-अलग तरीकों से संसाधन जुटाना जरूरी था। केंद्रीय कर्मियों के अलावा 01.04.2020 से 31.03.2021 तक सांसदों की सैलरी में भी कटौती की गई थी।

Pegasus जासूसी विवाद पर संसद में पूछे गए सवाल पर लगे रोक, सचिवालय को केंद्र ने पत्र लिख कर की मांग 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।