अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) की आज सुबह चेन्नई के कावेरी अस्पताल में दिल की सर्जरी हुई। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।
अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) की आज सुबह चेन्नई के कावेरी अस्पताल में दिल की सर्जरी हुई। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।
कावेरी अस्पताल ने एक बयान में कहा, "रजनीकांत को चक्कर आने के बाद गुरुवार को चेन्नई के अलवरपेट इलाके में स्थित कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के एक्सपर्ट पैनल ने उनकी गहन चिकित्सकीय जांच की और उन्हें "कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन" से गुजरने की सलाह दी गई। यह मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बहाल करने की एक प्रक्रिया है। सर्जरी प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक की गई और वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।"
Aryan Khan Case: रिलीज ऑर्डर नहीं पहुचंने के कारण आज नहीं हो पाई आर्यन खान की रिहाई, जूही चावला बनीं जमानती
अभिनेता रजनीकांत बुधवार को दादा साहब फाल्के पुरस्कार स्वीकार करके दिल्ली से चेन्नई लौटे थे। दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।
उम्मीद जताई जा रही है कि 71 वर्षीय रजनीकांत को उनकी आगामी फिल्म Annaatthe की रिलीज से पहले अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
तमिल एक्टर वाई. जी महेंद्रन ने अस्पताल में रजनीकांत से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “वह अभी अस्पताल में आराम कर रहे हैं। मुझे उनके इलाज के बारे में पूरी नहीं है, लेकिन वह ठीक है। Annaatthe फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।"
बाजार के दिग्गजों से जानिये अगली दिवाली तक जोरदार रिटर्न देने वाले शेयर
रजनीकांत के करीबी सूत्रों ने गुरुवार रात कहा था कि 70 वर्षीय अभिनेता चेन्नई के अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच कर रहा हैं। रजनीकांत के एक करीबी ने बताया, "यह समय-समय पर नियमित रूप से की जाने वाली स्वास्थ्य जांच है। वह अब जांच के लिए एक निजी अस्पताल में है।" सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता का इलाज चार दिनों तक चलने की संभावना है।
अस्पतला के एक प्रवक्ता ने बताया, "उनके टेस्ट चल रहे हैं। वह ठीक हैं और यह सिर्फ एक नियमित जांच है।" अस्पताल में उनके साथ रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत, बेटी ऐश्वर्या धनुष और उनके बहनोई रविचंदर हैं। लता रजनीकांत ने हमारे सहयोगी चैनल न्यूज18 को बताया, "चिंता करने की कोई बात नहीं है।"
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।