Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज कल के मुकाबले काफी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,166 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 214 दिन में सबसे कम हैं। एक दिन में 214 लोगों की मौत हो गई है।
Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज कल के मुकाबले काफी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,166 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 214 दिन में सबसे कम हैं। एक दिन में 214 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं कल यानी 09 अक्टूबर को 19,740 नए मामले सामने आए थे और 248 लोगों की मौत हो गई थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,39,53,475 पहुंच गई है। वहीं अब तक 4,50,589 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 2,30,971 है।
पिछले 24 घंटे में 23,624 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कुल 3,32,71,915 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 94 करोड़ पार कर गया है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकडा 94,70,10,175 पहुंच गया है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 09 अक्टूबर तक कुल 58,25,95,693 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 09 अक्टूबर को 12,83,212 सैंपल टेस्ट किए हैं।
केरल का हाल
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,470 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12,881 लोग ठीक हुए और 101 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,13,132 है। अब तक कुल 46,44,211 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और 26,173 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।