Cyclone Tauktae: हवाई सर्वेक्षण के लिए भावनगर पहुंचे PM मोदी, गुजरात में 45 लोगों की मौत

Cyclone Tauktae Live Updates जानने के लिए जुड़े रहे MoneyControl हिंदी के साथ...

अपडेटेड May 19, 2021 पर 8:10 PM
Story continues below Advertisement

पश्चिमी तट पर कहर बरपाने ​​के घंटों बाद चक्रवाती तूफान तौउते (Cyclone Tauktae) के कारण बुधवार को राजस्थान के सात जिलों में भारी बारिश हुई। तेजी से कमजोर होने के बावजूद, चक्रवात की वजह से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उधर अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में P-305 नाव पर सवार 78 लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

इससे पहले मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा था कि चक्रवात मंगलवार देर रात राजस्थान में प्रवेश करेगा और 20 मई तक कमजोर हो जाएगा। तूफान से प्रभावित सात जिले राज्य के दक्षिणी हिस्से में जालोर, सिरोही, उदयपुर, पाली, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद हैं।

Cyclone Tauktae LIVE Updates:

- अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में चक्रवात तौउते के कारण मरने वालों की संख्या 45 हो गई है।

- Cyclone Tauktae की वजह से कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और दीव में नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र के 5 ज़िलों में बड़ी तबाही हुई। प्रधानमंत्री आज दीव और गुजरात का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सवाल है कि महाराष्ट्र का हवाई सर्वेक्षण क्यों नहीं किया गया। क्या ये भेदभाव है?: नवाब मलिक, NCP

भावनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम विजय रूपानी ने कहा, "वह Cyclone Tauktae की चपेट में आए अमरेली, गिर सोमनाथ और भावनगर जिलों के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।"


मुंबई तट पर बार्ज P305 के डूबने के बाद अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं, अब तक 184 लोगों को बचाया गया है। खोज और बचाव कार्य जारी है।

 

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना हुए।

- बार्ज P-305 में खोज और बचाव अभियान में अब तक 184 कर्मियों को बचाया गया है। भारतीय नौसेना ने कहा INS कोच्चि और INS कोलकाता बचाव दल के साथ मुंबई बंदरगाह लौट रहे हैं। INS तेग, INS बेतवा, INS ब्यास, P8I विमान और सीकिंग हेलोस ने ऑपरेशन जारी रखा है। 

- IMD ने ट्वीट कर कहा, "पूरी दिल्ली और NCR (बदुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा) पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, गोहाना के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी / घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी।

- चक्रवाती तूफान ताउते से हुए नुकसान का जायजा लेने आज गुजरात और दीव के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे।  हवाई सर्वेक्षण के बाद अहमदाबाद में समीक्षा बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली से रवाना होंगे और सीधे भावनगर पहुंचेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।