Delhi Water Supply: रविवार को राजधानी के इन इलाकों में हो सकती है पानी किल्लत, देखें पूरी लिस्ट

DJB ने कहा कि कुछ इलाकों में शनिवार शाम और रविवार को सुबह- शाम को वाटर सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है।

अपडेटेड Nov 07, 2021 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने शनिवार को एक नोटिफिकेशन में कहा कि यमुना नदी में अमोनिया प्रदूषण में बढ़ोतरी के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला WTP से पंपिंग प्रभावित हुई है। इसके चलते बोर्ड ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शनिवार शाम और रविवार को सुबह और शाम को वाटर सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है, "DJB ने पानी की कमी को पूरा करने के लिए पूरी दिल्ली में पानी को युक्तिसंगत बनाने के लिए कदम उठाए हैं।" इसने जनता को पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करने की भी सलाह दी।

इन इलाकों पर होगा असर:

पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, NDMC एरिया का हिस्सा और मालवीय नगर।

पीपीपी एरिया जैसे साकेत, पुष्प विहार, कटवारिया सराय, लाडो सराय, खिरकी, सैदुलजब, गोकुलपुरी, सोनिया विहार, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, चित्रा विहार, गीता कॉलोनी, मयूर विहार क्षेत्र, न्यू कोंडली , दल्लूपुरा, त्रिलोकपुरी, सूरजमल विहार, कांटी नगर, यमुना विहार, करावल नगर।

मई 2022 तक मुफ्त राशन देगी दिल्ली सरकार, CM केजरीवाल की PMGKAY को भी बढ़ाने की अपील


इसके अलावा जाफराबाद, झिलमिल, मंडावली क्षेत्र, शकरपुर, विवेक विहार, कड़कड़डूमा, जगतपुरी, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, प्रीत विहार, विश्कर्मा पार्क, ललिता पार्क, पांडव नगर, सीलमपुर, शास्त्रीपार्क, भ्रामपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, बाटला हाउस एक्सटेंशन, कालंदी कॉलोनी, बदरपुर, सरिता विहार भी प्रभावित होने की संभावना है।

वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, जल विहार, लोधी रोड, काका नगर, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल भाग, पहाड़ गंज और एनडीएमसी क्षेत्र, पुराना और नया राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, छावनी एरिया के हिस्से भी शामिल हैं।

कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर और आसपास के इलाकों, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, बुराड़ी और आसपास के इलाकों में भी पानी की किल्लत देखने को मिल सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।