बिना ATM कार्ड भी निकाल सकते हैं पैसा, SBI ने बताया निकालने का तरीका

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India-SBI) अपने ग्राहकों को बिना ATM कार्ड के भी कैश निकालने की सुविधा देता है

अपडेटेड Jul 18, 2021 पर 1:31 PM

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India-SBI) अपने ग्राहकों को बिना ATM कार्ड के भी कैश निकालने की सुविधा देता है। इसके लिए आपके फोन में SBI का Yono App होना चाहिए। इस योनो ऐप के जरिये आप SBI के ATM  से कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, ये सर्विस सभी ATM पर नहीं मिलेगी, जहां एटीएम पर Yono का स्टिकर लगा होगा, वहीं से कैश निकाल सकते हैं। अगर आप अपना एटीएम कार्ड घर भूल आएं हैं, तो भी कैश निकाल सकते हैं।

ऐसे निकाल सकते हैं कैश

SBI के ATM से कैश निकालने के लिए आपको मशीन में एटीएम कार्ड डालने की जरूरत नहीं है। आपको पैसा निकालने के लिए योनो कैश पिन सेट करना होगा। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से 6 नंबर का रेफरेंस नंबर मिलेगा। आपको रेफरेंस नंबर आने के 30 मिनट के अंदर नजदीकी योनो कैश प्वाइंट पर पिन और मिले हुए रेफरेंस नंबर से कैश निकाल पाएंगे।

ये है तरीका

SBI के Yono कैश से बिना एटीएम के पैसा निकाल आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन के स्क्रीन पर योनो कैश का विकल्प चुनना होगा और मैसेज के जरिए मिले ट्रांजेक्शन नंबर को एंटर करना होगा। इसमें निकाली जाने वाली राशि और 6 डिजिट का पिन नंबर डालना होगा। पिन डालने पर कैश मिल जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।