IRCTC Offers: फेस्विटव सीजन के इस मौके में अगर आप दिवाली से पहले कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC ने आपके लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको 9 दिन और 8 रात यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसमें एक व्यक्ति का किराया 8505 रुपये होगा।
इस ऑफर में हरिद्वार, वैष्णो देवी समेत 6 खूबसूरत जगह शामिल हैं। IRCTC के मुताबिक, ये टूर 31 अक्टूबर को राजकोट से शुरू होगा। इसमें आपको घूमने के साथ-साथ रहने और खाने की भी पूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
Indian Railways/IRCTC: अब इन स्पेशल ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के भी कर सकेंगे यात्रा, जानिए डिटेल्स
जानिए पैकेज की पूरी डिटेल
IRCTC के इस टूर पैकेज में भारत दर्शन कराया जाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) 31 अक्टूबर से North Darshan Yatra की शुरुआत कर रहा है जो कि 8 नवंबर को खत्म हो जाएगा।
Want to travel to the most coveted tourist destinations in #NorthIndia at the best price? #Book our 9D/8N North Darshan train tour package starting at just Rs.8,505/-*pp. Visit https://t.co/b0kGhwQ3RP
— IRCTC (@IRCTCofficial) October 21, 2021
इस पैकेज का नाम Uttar Darshan (WZPSTT10) है। ट्रेन 31 अक्टूबर 2021 को राजकोट से सुबह 6.05 बजे चलेगी। इसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी मिलेगी। स्लीपर का किराया 8,505 रुपये तो AC 3 का किराया 14,175 है। पांच साल के ऊपर के बच्चों का टिकट लगेगा।
इन शहरों से शुरू होगी यात्रा
यह यात्रा राजकोट जंक्शन, सुरेंद्र नगर, वीरमगाम, मेहसाणा, कलोल, साबरमती, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा से ट्रेन में यात्रा शुरू कर सकते हैं।
इन जगहों पर घूम सकते हैं
9 दिन और 8 रात के नॉर्थ दर्शन पैकेज में अमृतसर, हरिद्वार जैसे कई शहर घूम सकेंगे। इस पैकेज में यात्रियों को अमृतसर, हरिद्वार, मथुरा, ऋषिकेश, वैष्णो देवी और उज्जैन के दर्शन कराए जाएंगे।
जानिए कैसे करें बुकिंग
IRCTC की आधिकारिक https://www.irctc.co.in/ के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।