Lockdown: कर्नाटक ने लॉकडाउन में दी और ज्यादा ढील, 26 जुलाई से खुलेंगे कॉलेज, रहेगी यह शर्त

सिर्फ उन्हीं छात्रों और अध्यापको को कॉलेज में आने की अनुमति दी गई जिन्होंने कम से कम वैक्सीन की पहली डोज ले ली हो

अपडेटेड Jul 19, 2021 पर 10:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कर्नाटक में कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज किए जाने के बाद राज्य सरकार ने 18 जुलाई को कोरोना महामारी में लगी पाबंदियों पर ढील देने की घोषणा कर दी है।

इससे पहले राज्य के सीएम BS येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने 5 जुलाई से 10 जुलाई तक राज्य में लगाए गए कोविड-19 लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा की थी।

राज्य सरकार ने मल्टीप्लेक्स, थिएटर कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। इसी तरह 26 जुलाई से कॉलेज भी कुछ नियमों का पालन करने पर खोलने की अनुमति दे दी है।

 लॉकडाउन और पाबंदियों में ढील मिलते ही हिल स्टेशनों पर कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ रही हैं धज्जियां

जानिए क्या रहेगा खुला, क्या रहेगा बंद

-हर दिन रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। 


-  ऑडिटोरियम, सिनेमा हॉल (Cinema hall), मल्टीप्लेक्स, थिएटर और इसी तरह के स्थानों को अपनी 50 फीसदी बैठने की क्षमता और कोरोना नियमों के सख्ती से पालन के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है।

- उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) संबंधित कॉलेज और संस्थानों को 26 जुलाई से फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।

- हालांकि उन्हीं शैक्षणिक संस्थानों और कॉलेजों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, जिन कॉलेज के छात्रों, अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ ने कम से कम कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले ली हो।

- छात्रों की उपस्थिति वैकल्पिक होगी। यानी छात्रों को उपस्थित होना कोई जरूरी नहीं है।

कोरोना ने बदला काम करने का तरीका, कंपनियां कर रही नए वर्क मॉडल्स पर काम
 
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक कर्नाटक में 17 जुलाई को 1,869 नए मामले सामने आए और 42 लोगों की मौत दर्ज की गई। एक दिन में 3,144 कोरोना संक्रमित मरीज रिकवर हुए है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 28.82 लाख है।

कर्नाटक में एक्टिव मामलों की संख्या 30,082 है। राज्य में अब तक कुल 28,16,013 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल 36,121 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 17 जुलाई को 186,432 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक राज्य में कुल 2.70 करोड़ लोगों वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।