1 अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 300 छुट्टियां! बढ़े DA के साथ मिल सकती है ये खुशखबरी

Labour Code Rules: सरकरी कर्मचारियों को अक्टूबर से बढ़े DA के साथ 300 Earned Leave मिल सकती है

अपडेटेड Jul 18, 2021 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement

Labour Code Rules: सरकरी कर्मचारियों अक्टूबर से बढ़े महंगाई भत्ते के साथ और 300 अर्जित छुट्टी मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। मोदी सरकार 1 अक्टूबर से लेबर कोड के नियमों को लागू कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सराकर 1 जुलाई से लेबर कोड के नियमों को लागू करना चाहती थी लेकिन राज्य सरकारों के तैयार नहीं होने के कारण अब 1 अक्टूबर से लागू करने का टारगेट रखा गया है।

लेबर कोड के नियमों को लागू किया जाता है तो कर्मचारियों की अर्जित अवकाश (Earned Leave) छुट्टियां 240 से बढ़कर 300 हो सकती है। दरअसल, बीते दिनों लेबर कोड के नियमों में बदलाव को लेकर श्रम मंत्रालय, लेबर यूनियन और उद्योगजगत के प्रतिनिधियों के बीच काम के घंटे, सालाना छुट्टियों, पेंशन, पीएफ, टेक होम सैलरी, रिटायरमेंट आदि को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की अर्जित छुट्टियां 240 से बढ़ाकर 300 किये जानें की मांग की गई थी।

1 अक्टूबर से बढ़ सकती है छुट्टियां

सरकार नए लेबर कोड में नियमों को 1 अप्रैल, 2021 से लागू करना चाहती थी लेकिन राज्यों की तैयारी न होने और कंपनियों को एचआर पॉलिसी बदलने के लिए ज्यादा समय देने के कारण इन्हें टाल दिया गया। लेबर मिनिस्ट्री के मुताबिक सरकार लेबर कोड के नियमों को 1 जुलाई से नोटिफाई करना चाहती थे लेकिन राज्यों ने इन नियमों को लागू करने के लिए और समय मांगा जिसके कारण इन्हें 1 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया।

अब लेबर मिनिस्ट्री और मोदी सरकार लेबर कोड के नियमों को 1 अक्टूबर तक नोटिफाई करना चाहती है। संसद ने अगस्त 2019 को तीन लेबर कोड इंडस्ट्रियल रिलेशन, काम की सुरक्षा, हेल्थ और वर्किंग कंडीशन और सोशल सिक्योरिटी से जुड़े नियमों में बदलाव किया था। ये नियम सितंबर 2020 को पास हो गए थे। ये नियम और लेबर यूनियन की मांगों को माना जाता है तो 1अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों को 300 अर्जित छुट्टियां मिल सकती हैं।

मोदी सरकार 12 घंटे करेगी ऑफिस के घंटे, 1 अक्टूबर से घटेगी सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF- ये होंगे बदलाव

अर्जित छुट्टियों को लेकर हो चुकी है बैठक

दरअसल, बीते दिनों लेबर कोड के नियमों में बदलाव को लेकर श्रम मंत्रालय, लेबर यूनियन और उद्योगजगत के प्रतिनिधियों के बीच काम के घंटे, सालाना छुट्टियों, पेंशन, पीएफ, टेक होम सैलरी, रिटायरमेंट आदि को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की Earned Leave 240 से बढ़ाकर 300 किये जानें की मांग की गई थी। अभी कर्मचारियों को 240 अर्जित छुट्टियां मिलती है।

सरकार से भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों, बीड़ी श्रमिकों, पत्रकारों और श्रमिकों के साथ साथ सिनेमा क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए अलग नियम बनाए जाने की डिमांड की थी। लेबर कोड के नियम 1 अप्रैल से लागू होने थे लेकिन राज्य सरकारों के तैयार नहीं होने के कारण नियम लागू नहीं किये गए लेकिन अब ये 1 अक्टूबर से लागू हो सकते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।