Southwest Monsoon: महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, कई इलाकों में हुई बारिश, आगे भी होगी सामान्य बरसात

IMD के क्षेत्रीय केंद्र की डायरेक्टर शुभांगी भूटे ने कहा कि मानसून की प्रगति हमारी उम्मीदों के मुताबिक है

अपडेटेड Jun 06, 2021 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) शनिवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) पहुंचा, जिससे राज्य के कुछ तटीय हिस्सों में बारिश (Rain) हुई। IMD के क्षेत्रीय केंद्र की डायरेक्टर शुभांगी भूटे ने कहा कि मानसून की प्रगति हमारी उम्मीदों के मुताबिक है।

शुभांगी भूटे कहा, "दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में आ गया है। ये आधिकारिक तौर पर तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई बंदरगाह तक पहुंच गया है और इसकी वास्तविक रेखा सोलापुर और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों तक फैली हुई है। इसके बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में फैली हुई है।" उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, "मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।" कुछ दिन पहले, IMD ने भविष्यवाणी की थी कि उत्तर और दक्षिण भारत में मानसून सामान्य रहने की संभावना है, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व और उत्तर पूर्व भारत में सामान्य से नीचे।

इसमें कहा गया था कि मात्रात्मक रूप से, पूरे देश में मानसून मौसमी (जून से सितंबर) बारिश लंबी अवधि के औसत (LPA) का 101 प्रतिशत होने की संभावना है, जिसमें प्लस या माइनस एक मॉडल एरर चार प्रतिशत है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।