भारत में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं गेमिंग की दुनिया में बनाना चाहती हैं करियर - रिपोर्ट

पुरुषों की तुलना में ज्यादा महिलाएं गेमिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती है

अपडेटेड Jun 18, 2021 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement

भारत में गेमिंग इंडस्ट्री एक तेजी से उभरती इंडस्ट्री के तौर पर आगे बढ़ रही है। कुछ लोग सालों से गेमिंग इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन कोरोना और लॉकडाउन ने गेमिंग इंडस्ट्री से और लोगों को भी जोड़ दिया है। यही कारण है कि लोग गेमिंग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर पहले से अधिक पैसा खर्च कर रहे हैं। HP की एक रिपोर्ट के मुताबिक 10 में से 9 लोगों ने माना कि गेम्स खेलने के लिए मोबाइल से बेहतर पर्सनल कम्प्यूटर (PC) है। पुरुषों की तुलना में ज्यादा महिलाएं गेमिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती है।

एचपी इंडिया गेमिंग लैंडस्केप रिपोर्ट 2021 (The HP India Gaming Landscape Report 2021) के मुताबिक 89 फीसदी ने माना कि PC गेम खेलने के लिए बेहतर हैं। हमारे देश में जहां PC की तुलना में मोबाइल फोन की पहुंच अधिक है, वहां गेम्स खेलने के लिए मोबाइल की तुलना में PC को पसंद करना इस इंडस्ट्री के लिए अच्छा मौका है। मोबाइल की जगह PC को पसंद करने वाले लोगों यंग जेनरेशन अधिक है।  70 फीसदी Gen Z और 75 फीसदी गेमर्स ने माना कि PC पर गेम्स खेलने में ज्यादा मजा आता है।

Twitter इंडिया के MD को यूपी पुलिस का नोटिस, गाजियाबाद वायरल वीडियो केस में सात दिनों में देना होगा जवाब

टियर 2 शहरों में 94 फीसदी,  टियर 1 शहरों में 88 फीसदी और मेट्रो शहर में 87 फीसदी ने माना कि वह गेमिंग के लिए मोबाइल की जगह PC पसंद करेंगे। PC में स्पीड, डिस्प्ले और साउंड के कारण ये लोगों की पहली पसंद बन रहा है, जिसके कारण गेमर्स PC गेमिंग की तरफ ज्यादा आ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक गेमिंग एक अच्छे करियर के मौके के तौर पर भी उभर रहा है।  90 फीसदी से अधिक लोगों ने माना कि गेमिंग इंडस्ट्री एक अच्छे करियर के तौर पर भी उभर रहा है। रिपोर्ट में 84 फीसदी महिलाओं ने माना कि वह गेमिंग को करियर के तौर पर आगे बढ़ाना चाहती हैं। 80 फीसदी पुरुषों, 91 फीसदी Gen X और 88 फीसदी स्कूल छात्रों ने माना कि वह इसमें अपना करिया बनाना चाहते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।