मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर वाले अमीरों के क्लब में हुए शामिल, जानिए मस्क समेत कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

एलॉन मस्क, जेफ बेजोस, लुई वीटन के प्रमुख बर्नार्ड अरनॉल्ट, बिल गेट्स जैसे दिग्गज इस लिस्ट में शामिल हैं

अपडेटेड Oct 10, 2021 पर 5:47 PM
Story continues below Advertisement

Mukesh Ambani 100 Billion Dollar Club: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने नया मुकाम हासिल किया है और वो 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

इस क्लब में ऐमजॉन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और टेस्ला (Tesla) के एलन मस्क (Elon Musk) पहले से ही हैं। मुकेश अंबानी इस क्लब में इसलिए पहुंचे, क्योंकि शुक्रवार को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर (Reliance Industries Share Rise) तेजी से ऊपर चढ़ गए।

ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक अब उनकी दौलत 100.6 अरब डॉलर (Mukesh Ambani Net Worth) की हो गई है। सिर्फ इसी साल मुकेश अंबानी की दौलत करीब 23.8 अरब डॉलर बढ़ी है।

Forbes Rich List 2021- RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 10 साल से देश के सबसे अमीर व्यक्ति

मुकेश अंबानी के अलावा इस लिस्ट में 222 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं एलन मस्क (Elon Musk), दूसरे नंबर पर हैं जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं। इनकी संपत्ति 190.8 अरब डॉलर है। इसके बाद तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) हैं। मुकेश अंबानी अभी इस लिस्ट में 11वें पायदान पर हैं।


इनके अलावा 100 अरब डॉलर क्लब में बिल गेट्स (Bill Gates), लैरी पेज (Larry Page), मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg), सर्जी ब्रिन, लैरी एलिसन, स्टीव बाल्मर और वॉरेन बफे भी हैं।

बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की थी। 2021 में रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स बने रहे। साल 2008 से वे इस मुकाम पर हैं।

Reliance Jio ने बंद किया अपना सबसे सस्ता 39 रुपये का प्लान, अब इतने का कराना होगा रिचार्ज

इस साल के शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने चीनी कारोबारी जैक मा (Jack Ma) को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं एनुअल लिस्ट में भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अरबपतियों की लिस्ट में 10वां स्थान मिला।

उन्हें 84.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा मिला है। इसके बाद भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति अडानी ग्रुप (Adani Group) के अध्यक्ष गौतम अडानी (Gautam Adani) 50.5 अरब अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 24वें स्थान पर हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।