मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Trains) के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) बुधवार को उन लोगों के लिए मुंबई रीजन में लोकल ट्रेनों से यात्रा के लिए पास जारी करना का प्रोसेस शुरू करेगा, जिन्होंने Covid-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ली हैं। BMC ने मंगलवार को एक रिलीज में कहा कि वैक्सीनेश स्टेटस के वेरिफिकेशन के बाद पास जारी किए जाएंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackerat) ने रविवार को घोषणा की कि कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलने के बाद 14 दिन पूरे करने वाले किसी भी व्यक्ति को 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी जाएगी।
BMC की रिलीज में कहा गया है कि जो लोग पास खरीदना चाहते हैं, उन्हें वेरिफिकेशन के लिए Covid-19 वैक्सीनेशन के फाइनल सर्टिफिकेट की एक हार्ड कॉपी और एक फोटो आईडी ले जाना जरूरी है।
रिलीज में कहा गया है, "वेरिफिकेशन के बाद पात्र लोगों को 15 अगस्त, 2021 से यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी," BMC के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 53 रेलवे स्टेशनों पर कुल 358 हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, संबंधित अधिकारियों द्वारा मुंबई महानगर क्षेत्र (बीएमसी सीमा के बाहर) में पड़ने वाले 56 उपनगरीय स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
बीएमसी ने चेतावनी दी कि पास लेने के लिए फर्जी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। BMC ने कहा कि सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए, इसके लिए एक ऐप बनाने का प्रोसेस भी चल रहा है।
"इस सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें थोड़ा और समय लग सकता है।" BMC ने ये भी कहा कि उसने पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं और कर्मचारियों को जरूरी ट्रेनिंग दी जा रही है।
नगर निकाय ने कहा, "मासिक सीजन पास जारी करने की ऑफलाइन प्रक्रिया अगले आदेश तक हफ्ते के सभी सातों दिन जारी रहेगी और इसलिए लोगों को रेलवे स्टेशनों पर जाने की जरूरत नहीं है।"
इसमें कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और फोटो पहचान पत्र दोनों में से एक भी दस्तावेज नहीं है, तो उसे रेलवे स्टेशन में एंट्री नहीं कर दी जाएगी। एक हेल्प डेस्क पर नागरिक कर्मचारी CoWin ऐप पर फाइनल वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (दूसरी खुराक) की वैधता की जांच करेंगे।
इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और दूसरी जरूरी सेवाओं के कर्मचारियों को स्थानीय ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी, भले ही उन्हें वैक्सीन लगी हो या नहीं।