Mumbai Rains: भारी बारिश से 31 लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी

राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने राहत और बचाव दल को अगले 5 दिनों तक तैयार रहने के लिए कहा है

अपडेटेड Jul 19, 2021 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement

Mumbai Rains: मुंबई रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। अगल-अलग घटनाओं में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) भारी बारिश के चलते रविवार शाम को हाई लेवल की मीटिंग की थी। उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। 

शनिवार देर रात से जारी भारी बारिश से मुंबई बेहाल है। देश की आर्थिक राजधानी की सड़कें पानी से लबालब बर गईं है। जिससे भीषण जलभराव से यातायात और लोकल ट्रेन की सर्विस पर असर पड़ा है।

इस मीटिंग में राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगले 5 दिनों तक मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। BMC को कहा गया है कि जहां भूस्खलन (landslides) की आशंका है उन इलाकों से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। खतरनाक इमारतों में रह रहे लोगों को खाली करके दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। 

Weather Update: पूरे देश में पहुंचा मानसून, गर्मी से मिली राहत, जानिए अपने यहां के मौसम का हाल

बता दें कि चेंबूर इलाके में लैंडस्लाइड से झोपड़ियों की दीवार ढह गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। इसी तरह विक्रोली में भी दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इन इलाकों में NDRF की ओर राहत और बचाव कार्य खत्म हो गया है। सीएम ठाकरे ने BMC कर्मचारियों को बारिश से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहने के लिए कहा है साथ ही कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रखने के लिए कहा गया है।


जल आपूर्ति पर पड़ सकता है असर 

सीएम ने कहा है कि सोमवार को पानी की आपूर्ति कम हो सकती है। मुंबई के भांडुप इलाके में वाटर प्यूरिफिकेशन कॉम्पलेक्स (water purification complex) में बाढ़ आ गई थी। BMC ने मुंबईकरों को उबालकर पानी पीने के लिए कहा है।

मुंबई में भारी बारिश होने पर पानी को बाहर निकालने के लिए पंपिंग मशीन लगाई गई है। इस बीच रात बर हुई मूसलाधार बारिश से विहार लेक (झील) भी उफान पर आ गई है।  BMC ने बयान जारी कर कहा है कि इस झील की पानी भंडारण की क्षमता 27,698 मिलियन लीटर है। जल की आपूर्ति करने वाली झीलों में यह सबसे छोटी झील है। 1859 में बनी इस झईल से हर दिन 90 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति होती है।  

Mumbai Rains Live Update: मुंबई हादसों में हुई मौत पर पीएम और सीएम ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

आदित्य ठाकरे ने शनिवार को भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने सुझवा दिया है कि शहर में कई इलाकों पर फीवर क्लीनिक (fever clinics को फिर से शुरू किया जाना चाहिए। फीवर क्लीनिक ने धारावी में महामारी के दौरान गैर-कोविड आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं (non-Covid essential health services) मुहैया कराई थी। 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।