पबजी और इसके जैसे अन्य कई ऑनलाइन गेम्स आजकल के युवाओं के लिए एक नशा जैसे बनता जा रहा है। उन्हें इसकी लत ऐसे लग जाती है वो कोई भी कठोर कदम उठाने के लिए तैयार रहते हैं।
पबजी और इसके जैसे अन्य कई ऑनलाइन गेम्स आजकल के युवाओं के लिए एक नशा जैसे बनता जा रहा है। उन्हें इसकी लत ऐसे लग जाती है वो कोई भी कठोर कदम उठाने के लिए तैयार रहते हैं।
कुछ ऐसी ही घटना देश की मायानगरी मुंबई से आई है। मुंबई में एक साल 16 साल के नाबालिग लड़के को पबजी की ऐसी लत लगी कि उसने अपनी मां के अकाउंट से 10 लाख रुपये साफ कर दिए। जब घर वालों ने डांटा तो वो घर छोड़कर भाग गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला हमारे पास 25 अगस्त की शाम को आया, जब माता-पिता ने बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त अगस्त को दोपहर को अंधेरी पूर्व के महाकाली गुफा के पास खोज लिया गया और उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की जांच-पड़ताल के दौरान लड़के के माता-पिता ने बतया कि टीएनजर पब जी का आदी था। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर पब जी गेम खेलते हुए उसने मां के अकाउंट से 10 लाख रुपये खर्च कर दिए। जब उसको डांट फटकार लगाई तो घर छोड़कर भाग गया।
घर छोड़कर जाते समय उसने एक चिच्ठी लिखी। जिसमें उसने लिखा कि वो घर छोड़कर जा रहा है, अब कभी वापस नहीं आएगा। जब माता-पिता ने चिट्ठी पढ़ी तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने अंधेरी के MIDC पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुखबिरों और टेक्निकल एनालिसिस (technical analysis) के जरिए क्राइम ब्रांच ने लड़के को खोज निकाला और काउंसलिंग के बाद माता-पिता को सौंप दिया गया।
बता दें कि भारत सरकार ने डेटा सिक्योरिटी और नागरिकों की गोपनीय सुरक्षा से संबंधित बढ़ती चिंताओं के बीच जून 2020 में पबजी समेत 58 अन्य चीनी ऐप पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि पबजी को जून 2020 में पाबंदी के बाद Battlegrounds Mobile India (BGMI) को नया लीज मिला है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।