GST काउंसिल की अगली मीटिंग इस महीने के अंत में होने की संभावना, बढ़ सकती है कंपनसेशन की अवधि

राज्यों को अगले वर्ष जून तक टैक्स में कमी की भरपाई के लिए मुआवजा मिलना है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 6:43 PM
Story continues below Advertisement

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की अगली मीटिंग इस महीने के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है। मनीकंट्रोल को सरकारी सूत्रों से पता चला है कि मीटिंग में केंद्र और राज्यों के बीच अगले वर्ष जून के बाद कंपनसेशन की अवधि बढ़ाने पर बातचीत होने की संभावना है।

केंद्र ने सैद्धांतिक तौर पर कंपनसेशन सेस के विस्तार पर सहमति दी है लेकिन इसके तौर तरीकों को तय किया जाना है।

7th Pay Commission: DA एरियर के पेमेंट पर केंद्र सरकार ने खोले पत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, "अगली मीटिंग इस महीने के अंतिम सप्ताह या सितंबर की शुरुआत में हो सकती है। हम विवरणों पर काम कर रहे हैं। इसका एजेंडा अगले वर्ष जून के बाद कंपनसेशन का भुगतान हो सकता है।"

GST को लागू करने के लिए राज्यों ने शुरुआती पांच वर्षों में रेवेन्यू के किसी नुकसान की भरपाई करने की शर्त रखी थी। यह अवधि 1 जुलाई, 2017 से जून 2022 तक की थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण GST काउंसिल की प्रमुख हैं। उन्होंने जून में काउंसिल की मीटिंग के बाद बताया था कि इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा था कि कंपनसेशन सेस को अगले वर्ष जून के बाद बढ़ाने पर विचार विमर्श के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।


अधिकारी ने कहा, "महामारी से केंद्र और राज्यों की वित्तीय स्थिति कमजोर हुई है। राज्यों को 14 प्रतिशत की अनुमानित GST ग्रोथ पर कंपनसेट करने के लिए हम विचार विमर्श करेंगे।"

महामारी के कारण केंद्र सरकार के GST कलेक्शन में काफी हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से इसमें सुधार हो रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।