Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमत हुई जारी, जानें आज का रेट

ऑयल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल का दाम नहीं बढ़ाया है।

अपडेटेड Jul 03, 2021 पर 12:20 PM

Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल और डीजल के दामों में शांति रही। ऑयल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल का दाम नहीं बढ़ाया है। हालांकि, अभी भी पेट्रोल और डीजल के दामों में आग अभी भी लगी हुई है।

डोमेस्टिक मार्केट में सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम कोई बढ़ोतरी नहीं की है। दिल्ली में जून महीने में पेट्रोल 4.58 रुपये और डीजल 4.03 रुपये महंगा हो चुका है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल के दाम 107 रुपये पार कर गए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के Nagarabandh और राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल के दाम 110 रुपये प्रति लीटर पार हो चुके हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

- दिल्ली में आज 3 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े। पेट्रोल के दाम 99.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.18 रुपये प्रति लीटर रहा।

-  मुंबई में पेट्रोल का दाम 105.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं।


- कोलकाता में पेट्रोल 99.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 92.03 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

- चेन्नई में पेट्रोल 100.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

- बेंगलुरु में पेट्रोल महंगा 102.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 110.01 रुपये और डीजल 100.32 रुपये प्रति लीटर हैं। Nagarabandh में पेट्रोल 110.56 रुपये प्रति लीटर डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 110.40 रुपये प्रति लीटर डीजल 102.42 रुपये प्रति लीटर हैं।


ऐसे चेक करें आज के नए दाम


पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल केकस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।